धनतेरस के साथ ही पांच दिवसीय दीपोत्सव की शुरुआत, इस समय बन रहा है शुभ मुहूर्त
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): पूरे देश में दीपवाली के महापर्व की तैयारियां जोरों पर हैं। आज यानी 22 अक्टूबर को धनतेरस के साथ ही पांच दिवसीय दीपोत्सव की शुरुआत हो चुकी है. बाजारों में रौनक है. कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी के दिन धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है. धनतेरस और दीपवाली हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है. धनतेरस के दिन लोग सोना, चांदी, गाड़ी, बर्तन, मकान आदि कई चीजों में निवेश करते हैं.
धनतेरस 2022 की तिथि
22 अक्टूबर की शाम को 6 बजकर 02 मिनट से त्रयोदशी तिथि लग रही है, जो कल 23 अक्टूबर शाम 06 बजकर 03 मिनट तक रहेगी. इस तरह धनतेरस का पर्व दोनों दिन मनाया जाएगा.
कब है शुभ मुहूर्त?
22 अक्टूबर की शाम 07 बजकर 01 मिनट से रात 08 बजकर 17 मिनट तक रहेगा. वहीं वृषभ काल शाम 07 बजकर 01 मिनट पर शुरू होगा जो रात 08 बजकर 56 मिनट तक चलेगा.
#Diwali2022,







