उत्तराखण्ड विधानसभा शीतकालीन सत्र: कानून व्यवस्था को लेकर विधानसभा में धरने पर बैठे विधायक तिलकराज बेहड़
देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: विधानसभा का सात दिवसीय शीतकालीन सत्र आज मंगलवार से शुरू हो गया है। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही कानून व्यवस्था पर कांग्रेस ने नियम 310 के तहत चर्चा की मांग की। जिसके बाद प्रश्न काल शुरू हुआ। कांग्रेस के कुछ विधायक सदन के बाहर धरने पर बैठ गए। वहीं, विपक्ष राज्य में कानून व्यवस्था, वनंतरा रिसार्ट प्रकरण, गैरसैंण में सत्र, भर्ती घोटाले जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने का प्रयास कर रहा है। सत्र के हंगामेदार रहने के आसार हैं।
उधर, सत्र शुरू होने से पहले ही किच्छा में कानून व्यवस्था को लेकर विधायक तिलकराज बेहड़ विधान सभा में धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि किच्छा में कानून व्यवस्था ठीक नहीं है। गुंडा गर्दी से लोगों में खौफ का माहौल है। किसानों का शेषण हो रहा है। सरकार को इस पर एक्शन लेना चाहिए। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने सभी दलों के विधायकों से सदन की गरिमा बनाने के लिए शब्दों और आचरण का ध्यान रखने की अपील की। साथ ही शांतिपूर्ण माहौल में जनहित के मुद्दों पर स्वस्थ चर्चा कर सरकार तक अपनी बात पहुंचाने का आग्रह किया।
#cmpushkarsinghdhami, #pushkarsinghdhami, #khabarnewindia, #khabarindia ,







