ऋतुराज गायकवाड़ ने मचाया धमाल, एक ओवर में जड़े लगातार 7 छक्के
(स्पोर्ट्स डेस्क): विजय हजारे ट्रॉफी 2022 में ऋतुराज गायकवाड़ ने अपनी बल्लेबाजी से तूफान लाकर हर किसी को हैरान कर दिया है. इस सीजन उन्होंने 8 पारी में 5 शतक और एक दोहरा शतक लगाने का कमाल किया. खासकर क्वार्टर फाइनल में गायकवाड़ की पारी ने फैन्स का दिल जीत लिया है. उत्तर प्रदेश के खिलाफ ऋतुराज गायकवाड़ ने इतिहास रच दिया, ऋतुराज गायकवाड़ ने पारी के 49वें ओवर में लगातार 7 छक्के लगाए. इसके साथ ही ऋतुराज पहले बल्लेबाज बन गए जिन्होंने लगातार सात छक्के लगाए हैं. 49वें ओवर में गेंदबाज शिव सिंह के खिलाफ ऋतुराज गायकवाड़ ने धमाल मचाया और ओवर की पहली 4 गेंदों पर छक्का लगाया, फिर 5वीं गेंद नो बॉल थी, उस गेंद पऱ भी छक्का लगाकर कमाल कर किया. फिर अगले दो गेंद पर भी छक्का लगाकर विश्व क्रिकेट को गायकवाड़ ने हैरान कर दिया.
#Vijay Hazare Trophy, #Rituraj Gaikwad,







