खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): कांग्रेस अध्यक्ष  बनने के बाद से ही मल्लिकार्जुन खरगे लगातार पीएम मोदी पर तंज कस रहे हैं. गुजरात में सियासी पारा चरम पर है. कांग्रेस और बीजेपी के बीच बयानबाजी खत्म होती नजर नहीं आ रही है. मल्लिकार्जुन खरगे ने एक चुनावी रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना रावण से कर दी. वहीं बीजेपी ने इसे पार्टी की बौखलाहट बताया. अहमदाबाद के बेहरामपुरा में एक जनसभा में खरगे ने हर चुनाव के लिए मोदी पर बहुत अधिक भरोसा करने के लिए भाजपा पर निशाना साधा. उन्होंने कहा “हम आपका (मोदी का) चेहरा निगम चुनाव, एमएलए चुनाव या सांसद चुनाव, हर जगह देखते हैं… क्या आपके पास रावण की तरह 100 सिर हैं?  अब उनके इस बयान से बीजेपी का पारा भी चढ़ गया है. संबित पात्रा ने कहा कि पीएम मोदी गुजरात के पुत्र हैं. वो गुजराती है, जो गुजरात के स्वाभिमान के रूप में है. हिंदुस्तान के गरीब को कैसे आगे ले जा सके उसके लिए काम कर रहे है. गुजरात की मिट्टी को सैल्यूट है जिसने ऐसा सपूत दिया है. उनको रावण कहना सिर्फ पीएम मोदी का अपमान नहीं ये प्रत्येक गुजराती का अपमान है, गुजरात का अपमान है.

#khabarnewindia, #khabarindia,