सीएम योगी ने कवाल के बवाल की याद दिलाकर लोगों से गुंडे माफियाओं से सावधान रहने का किया आह्वान
मुज़फ्फरनगर,खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी सैनी के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की शिरकत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कवाल के बवाल की याद दिलाकर लोगों से गुंडे माफियाओं से सावधान रहने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कवाल के बवाल में दिवंगत हुए सचिन गौरव के बलिदान और स्मृति को शेष रखने के लिए पांच दिसंबर को भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी सैनी के पक्ष में बढ़ चढकर मतदान करने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा रालोद गठबंधन की देन कवाल के बवाल में सचिन गौरव को बर्बरता का शिकार होना पड़ा। सपा सरकार ने मुजफ्फरनगर दंगों में हजारों हिंदू युवकों को झूठे मुकदमों में फंसाकर जेल में ठूंसा। मुजफ्फरनगर दंगों के समय रालोद नेता गायब रहे। सपा सरकार अराजकता की सरकार थी। सपा सरकार में गुंडों माफियाओं को लोगों की सुरक्षा और आस्था के साथ खिलवाड़ करने की पूरी छूट थी। सपा सरकार में सत्ता प्रायोजित अपराध होते थे। जनता के आशीर्वाद से भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रदेश कानून व्यवस्था के नाम पर अन्य राज्यों के लिए नज़ीर बना। कैराना कांधला से लोगों का पलायन रुका, व्यापारियों से वसूले जाने वाले गुंडा टैक्स पर रोक लगी। बहन बेटियों ने अपने आपको सुरक्षित महसूस किया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा रालोद की जोड़ी प्रदेश में फिर से अराजकता फैलाकर तालिबान जैसा शासन चाहती है, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश में जितना विकास कराया है, उतना विकास आजादी के बाद से आज तक किसी सरकार ने नहीं कराया। बिना भेदभाव सबका साथ सबका विकास कराने में विश्वास रखने वाली भाजपा सरकार ने प्रधानमंत्री अन्नदाता विकास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, वृद्धावस्था, निराश्रित महिला, दिव्यांग पेंशन योजना, उज्जवला गैस सिलेंडर योजन, स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालय निर्माण योजना से करोड़ों लाभार्थी फायदा उठा रहे हैं। कांवड़ यात्रा को सुरक्षित बनाने के साथ ही गंगनहर की दोनों पटरियों को विकसित कराया जा रहा है।
#Khatauli assembly by-election,







