'इश्क निभावा' गाने ने तोड़ें सफलता के सभी रिकार्ड्स
(बॉलीवुड डेस्क): 'इश्क निभावा' गाने ने सफलता के सभी रिकार्ड्स तोड़ दिए हैं. इस म्यूजिक वीडियो ने यू-ट्यूब पर 7 मिलियन व्यूज पार कर लिए हैं. गाने में दिव्या के साथ मशहूर टीवी एक्टर शक्ति अरोड़ा दिखाई दिए हैं. स गाने को नितिन गुप्ता और रूपाली जग्गा ने अपनी आवाज दी है, जबकि गाने को नितिन गुप्ता और मन्नू ने मिलकर कंपोज किया है. 'इश्क निभावा' के बोल मन्नू और शुभम शर्मा ने लिखे हैं. कुछ टाइम पहले रिलीज हुआ यह गाना लोगों को खूब पसंद आया था और अब भी इस गाने पर व्यूज लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं. इस रिकॉर्ड तोड़ गाने की सफलता के पीछे और किसी का नहीं, बल्कि अमनदीप सिंह बत्रा का हाथ है. गाने को सेलेब्रिनो रिकॉर्ड्स लेबल द्वारा प्रस्तुत किया गया है. इश्क निभा गाने ने रिलीज होने के कुछ ही महीनों के भीतर दुनिया भर के दर्शकों से बड़ी संख्या में व्यूज और लाइक्स बटोरे हैं.
#Ishq Nibhava, #dehradunnews, #uttarakhandnews, #khabarnewindia ,







