दिल्ली नगर निगम चुनाव: 4 दिसंबर को डाले जाएंगे वोट
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए रविवार 4 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे. वैसे दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के अलावा भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस भी मैदान में हैं लेकिन मुख्य मुकाबला बीजेपी और 'आप' के बीच ही होने की संभावना है. 7 दिसंबर को वोटों की गिनती होगी. एमसीडी के सभी 250 वार्ड पर सुबह 8 बजे से मतदान शुरू होगा और शाम 5:30 बजे समाप्त होगा. भाजपा 2007 से एमसीडी की सत्ता में है और चौथी बार सत्ता में आने की कोशिश कर रही है. बीजेपी और ‘आप' दोनों ने 250 उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि कांग्रेस केवल 247 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।
#delhi mcd chunav,,







