मुजफ्फरनगर, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : खतौली विधानसभा सीट पर मतदान सोमवार को शान्तिपूर्ण तरीके से संपन्न हो चुका हैं वहीं मतदान को लेकर भाकियू सुप्रीमों नरेश टिकैत ने कहा कि इस सीटों से सरकार न तो बनती है और ना गिरती है लेकिन सरकार को यह चुनाव निष्पक्ष कराने चाहिए थे जिससे भारतीय जनता पार्टी को पता लग जाता कि लोगों ने उनको कितने हाथों पर रखा है और कितनी अब जनता खुश है और आज क्या कारण है कि आदमी इतना विरोध कर रहा है।  खतौली उपचुनाव में प्रचार के लिए मुख्यमंत्री उपमुख्यमंत्री सहित दर्जनों बड़े मंत्रियों के दौरे हुए। इस दौरान भाकियू सुप्रीमो नरेश टिकैत ने कहा कि मुख्यमंत्री का तो हम सम्मान करते हैं लेकिन उनकी जो यह फौज है यह तो पूरी गुंडई पर है। उन्होंने कहा कि उन पर अधिकारी भी शिकंजा नहीं कस पा रहे है। अधिकारी बेलगाम हो रहे हैं। जल्द ही यह जनता विद्रोह पर उतर जाएगी।