सिविल बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी का चुनाव हुआ संपन्न
मुजफ्फरनगर,खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क। सिविल बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी वर्ष 2023 का चुनाव आज सदभावना पूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। सिविल बार संघ के चुनाव में अनिल दीक्षित एक बार फिर अध्यक्ष और बिजेंद्र सिंह मलिक सचिव का चुनाव जीत गए हैं। सीधे मुकाबले में अध्यक्ष पद पर अनिल दीक्षित को 161 और सामने सतेंद्र कुमार को 149 मत मिले हैं। महासचिव पद हेतु विजेंद्र मलिक को 173 और हरि ओम गोयल को 137 वोट मिली हैं।







