(स्पोर्ट्स डेस्क):  भारत ने बांग्लादेश को गुरुवार को दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच की पहली पारी में 227 रन पर आउट कर दिया, जिसके जवाब में भारत ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक बिना किसी नुकसान के 19 रन बनाए. बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन मोमिनुल हक को छोड़कर उसका कोई भी बल्लेबाज अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल पाया.  भारत की तरफ से तेज गेंदबाज उमेश ने 25 रन देकर चार, अश्विन ने 71 रन देकर चार और 12 साल बाद टेस्ट में वापसी करने वाले जयदेव उनादकट ने 50 रन देकर दो विकेट लिए. बांग्लादेश ने अपने आखिरी पांच विकेट 14 रन के अंदर गंवाए. दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के समय राहुल 30 गेंदों पर तीन रन बनाकर खेल रहे थे, जबकि शुभमन गिल ने 20 गेंदों पर नाबाद 14 रन बनाए हैं, जिसमें एक चौका और शाकिब की गेंद पर उनके सिर के ऊपर से लगाया गया छक्का शामिल है. भारत अभी बांग्लादेश से 208 रन पीछे है. 

#IND vs BAN, 2nd Test, #team india,