(बॉलीवुड डेस्क): अभिनेता अभिषेक बच्चन ने फिल्मफेयर ओटीटी अवार्ड्स 2022 में ड्रामा फिल्म 'दसवी' में अपने प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, वेब ओरिजिनल-फिल्म मेल का पुरस्कार जीता. मुंबई में बुधवार शाम हुए फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड्स 2022 के फंक्शन में फिल्म अभिनेता अभिषेक बच्चन को उनकी फिल्म 'दसवीं' के लिए बेस्ट एक्टर के अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह अवार्ड मिलना जहां अभिषेक बच्चन के लिए एक ख़ूबसूरत लम्हा और उत्साहवर्धक था वहीं अभिषेक बच्चन को यह अवार्ड मिलने से उनके पिता व बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है।

दरअसल , इस खुशखबरी को बिग बी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है. अमिताभ बच्चन ने तस्वीर को शेयर किया और लिखा, "मेरा गर्व.. मेरी खुशी.. आपने अपनी बात साबित कर दी है.. आप का मजाक उड़ाया गया, उपहास उड़ाया गया.. लेकिन आपने चुपचाप बिना किसी टॉम टॉमिंग के, अपनी सूक्ष्मता दिखाई. ... आप सबसे अच्छे हैं और हमेशा रहेंगे... और WHTCTW याद रखें ..!!!"

#Amitabh Bachchann #Abhisek Bachchan,