मुजफ्फरनगर,खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क)। उत्तर प्रदेश में कोहरे के साथ साथ शीत लहर के चलते सर्दी लगातार बढ़ती जा रही है।  लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे है, सुबह के समय बाजारों में भी सन्नाटा पसरा रहता है। वहीं स्कूल के बच्चे ठंड में ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे। लखनऊ जिला प्रशासन ने शीतलहर के मद्देनजर कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों को पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न तीन बजे तक खोलने के आदेश जारी किये हैं. इसको देखते हुए अब कड़कड़ाती ठंड के चलते जनपद के स्कूलों का समय अग्रिम आदेश तक सुबह 10:00 बजे से 3:00 बजे तक रहेगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक गजेन्द्र कुमार ने बताया कि मुजफ्फरनगर के कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल, कालेजों का समय आज से 31 दिसंबर तक सुबह 10 बजे से 3 बजे तक कर दिया गया है। 
वही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोहरे के कारण लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है और ठंड से बचाव के लिये सभी जिला प्रशासनों को समुचित उपाय करने के निर्देश दिये हैं। 

#upnews, #cmyogi,