देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : भारत सरकार ने चीन में बढ़ते कोरोना के प्रकोप को देखते हुए कोविड के लिए टू-ड्रॉप नेज़ल वैक्सीन को मंज़ूरी दे दी है कोरोना वायरस के लिए नेजल वैक्सीन को आज से कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल कर दिया जाएगा और यह पहले प्राइवेट अस्पताल में उपलब्ध होगी. भारत में कोरोना को लेकर अभी से भारत सरकार ने कमर कस ली है. आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि जिन लोगों ने कोविशील्ड और कोवाक्सिन ली है, वे हेटेरोलॉगस बूस्टर के रूप में इसे ले सकते हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, अगले 24 से 48 घंटे में ही नेजल वैक्सीन उपलब्ध होने लगेगी. इसे सबसे पहले प्राइवेट अस्पतालों को उपलब्ध कराया जाएगा और फिर सरकारी अस्पतालों तक इसकी खेप पहुंचाई जाएगी. भारत सरकार चाहती है कि जल्द से जल्द इसे लोगों तक पहुंचाया जाता, जिससे कोरोना से आने वाला खतरा कई हद तक टाला जा सकेगा. 

#Nasal Vaccine,