IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के दूसरे टेस्ट मैच में पहले बैटिंग करते हुए बांग्लादेश पहली पारी में 227 रनों पर सिमट गई। जिसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम टीम 314 रनों पर ऑलआउट हो गई। टीम ने इसी के साथ 82 रनों की बढ़त भी हासिल कर ली। बांग्लादेश ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक बिना किसी नुकसान के दूसरी पारी में 7 रन बना लिए. भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही 4 विकेट जल्दी ही गंवाने के बाद बैटिंग करने आये ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर ने आते ही धमाकेदार पारी खेली और टीम को संभाला। पंत ने 93 रनों की पारी खेली वहीं अय्यर ने भी 87 रन बनाए हालांकि दोनों ही शतक पूरा नहीं कर पाए। इन दोनों के आउट होने के बाद टीम पत्तों की तरह बिखर गई। वहीं बांग्लादेश की तरफ से तैजुल इस्लाम ने 4 विकेट झटके इसके अलावा शाकिब अल हसन ने भी 4 विकेट लिए।

#IND vs BAN 2nd Test,