अभिषेक बच्चन ने लेखिका तसलीमा नसरीन को दिया जवाब
(बॉलीवुड डेस्क)। अभिषेक बच्चन ने लेखिका तसलीमा नसरीन को जवाब देते हुए अभिषेक कहा, "बिल्कुल सही। मैम। प्रतिभा या किसी और चीज में कोई भी उनके करीब नहीं आता। वह हमेशा सर्वश्रेष्ठ रहेंगे! मुझे बेहद गर्व है, अभिषेक बच्चन ने बांग्लादेशी-स्वीडिश लेखिका तसलीमा नसरीन के कटाक्ष का जवाब देते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा किया। लेखिका तसलीमा नसरीन ने ट्वीट किया था, "अमिताभ बच्चन जी अपने बेटे अभिषेक बच्चन से इतना प्यार करते हैं कि उन्हें लगता है कि उनके बेटे को उनकी सारी प्रतिभाएं विरासत में मिली हैं और उनका बेटा सबसे अच्छा है। अभिषेक अच्छे हैं, लेकिन मुझे नहीं लगता कि अभिषेक अमित जी जितना प्रतिभाशाली है।"
#Abhishek Bachchan ,







