FIFA World Cup 2022: फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में मेसी ने तोड़ डाले कई बड़े रिकॉर्ड
FIFA World Cup 2022 : कतर का लुसैल स्टेडियम रविवारको फुटबॉल के एक एतिहासिल मैच का गवाह बना। पेनल्टी शूटआउट तक चले मैच में अर्जेंटीना ने फ्रांस को 4-2 से हराकर विश्व कप अपने नाम कर लिया। दुनिया के महानतम फुटबॉल खिलाड़ियों में एक लियोनल मेसी और युवा स्टार किलियन एम्बाप्पे ने अपने नाम के अनुरूप प्रदर्शन किया। मेसी ने दो तो एम्बाप्पे ने तीन गोल दागे। विश्व कप इतिहास में तीसरी बार चैंपियन का फैसला पेनल्टी शूटआउट में हुआ.
फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में लियोनल मेसी ने अर्जेंटीना के लिए दो गोल दागे. इस दमदार प्रदर्शन के चलते उन्होंने अपने नाम कई बड़े रिकॉर्ड दर्ज कर लिए हैं.
फीफा वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल मैच में उतरने के साथ ही लियोनल मेसी सबसे ज्यादा वर्ल्ड कप मैच (26) खेलने वाले खिलाड़ी बन गए. उन्होंने जर्मनी के लोथर मथॉस (25) को पीछे छोड़ दिया. फीफा वर्ल्ड कप में मेसी दो बार गोल्डन बॉल जीतने वाले एकमात्र फुटबॉलर हैं. उन्होंने वर्ल्ड कप 2014 में भी गोल्डन बॉल जीती थी.
#FIFA World Cup 2022, #Lionel Messi, #FIFA World Cup Golden Ball, #Argentina vs France Final,







