किंचित प्रयास फाउंडेशन देहरादून द्वारा किया जा रहा उत्तराखंड महोत्सव का आयोजन
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : रविवार को किंचित प्रयास फाउंडेशन देहरादून द्वारा डिफेन्स कॉलोनी केदारपुरम देहरादून में आयोजित उत्तराखंड महोत्सव (सांस्कृति धरोहर की एक झलक) में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में राजकुमार पुरोहित मंत्री उत्तराखंड सरकार ने बतौर मुख्य अतिथि प्रीतिभाग किया कार्यक्रम की अध्यक्षता ABVP के पूर्व संगठन मंत्री व स्वदेशी जागरण मंच के प्रान्त संयोजक सुरेन्द्र सिंह ने व संचालन प्रवीण पुरोहित ने किया।

कार्यक्रम में उत्तराखंड के भिन्न भिन्न ज़िलों से आये कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। किंचित प्रयास फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रिंस यादव ने उत्तराखंड महोत्सव के आयोजन के बारे में बताते हुए कहा कि कार्यक्रम के आयोजन का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड संस्कृति की धरोहर को विश्व में प्रथम स्थान दिलाना है उन्होंनो बताया कि महोत्सव में लोकल फार वोकल को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखंड के उत्पादों और हाथ द्वारा निर्मित वस्तुओ के स्टाल लगाकर प्रदर्शनी लगायी गयी है व उत्तराखण्ड संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए गढ़वाली संध्या का आयोजन किया गया है। जो कि 17 दिसम्बर से 25 दिसम्बर तक जारी रहेगी। उन्होंने कार्यक्रम में आये सभी लोगो का दिल से शुक्रिया अदा किया।

कार्यक्रम में दीपक गैरोला, आधार वर्मा, ऐश्वर्या कुकरेती, दीपाली, आर्किटेक्ट मोहम्मद आतिफ, आर्किटेक्ट सेय्यद काशिफ अली, दरबान जी मौजूद रहे.

#dehradunnews, #uttarakhandnews, #khabarnewindia, #khabarindia ,







