Vinesh Phogat: भारतीय पहलवान धरने पर बैठे, विनेश फोगाट ने कुश्ती संघ के अध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
दिल्ली,खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): भारतीय पहलवान भारतीय कुश्ती संघ के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। सभी पहलवान घरनास्थल पर मौन धरने पर बैठे हैं. जंतर मंतर पर इस प्रदर्शन में कई नामी पहलवान पहुंचे हैं. इनमें साक्षी मलिक, बजरंग पूनिया, रवि दहिया, विनेश फोगट, अंशु मलिक, सरिता मोरे, दीपक पुनिया, अमित धनकट, संगीता फोगट, सोनम मलिक और परमजीत जैसे नाम शामिल हैं. ओलंपिक और राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले पहलवान भी इस प्रदर्शन का हिस्सा हैं। पहलवानों ने कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। विश्व चैंपियनशिप की पदक विजेता और ओलंपियन विनेश फोगाट ने डब्ल्यूएफआई के अध्यक्ष बृजभूषण शरण पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं. विनेश फोगाट ने दावा किया कि लखनऊ के राष्ट्रीय शिविर में कई कोच ने महिला पहलवानों का यौन शोषण किया है.

बृजभूषण सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए जंतर-मंतर पर धरना दिया जा रहा है. विनेश फोगाट के साथ प्रदर्शन में बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक समेत 30 पहलवान प्रदर्शन कर रहे हैं. इन सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने की मांग की है. वहीं, डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष बृजभूषण ने इन तमाम आरोपों से इनकार किया है. जंतर मंतर पर एक तरफ पहलवान धरने पर बैठे हैं तो दूसरी तरफ कुश्ती संघ के अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह के घर के बाहर भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. ब्रजभूषण सिंह दिल्ली में नहीं हैं, लेकिन उनके समर्थक लगातार उनके घर पहुंच रहे हैं. विनेश फोगाट समेत अन्य पहलवानों ने कुश्ती महासंघ अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर मनमानी और प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं. इन आरोपों पर कार्रवाई न होने तक पहलवानों ने जंतर-मंतर पर धरना जारी रखने का फैसला किया है. इस धरने में बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक जैसे कई बड़े नाम वाले 30 पहलवान शामिल हैं. इनकी मांग है कि डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष बृजभूषण सिंह को हटाया जाए.
वहीं भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर सरकार एक्शन में आ गई है. खेल मंत्रालय ने कुश्ती संघ से 72 घंटे में जवाब मांगा है. जवाब नहीं मिलने पर भारतीय कुश्ती संघ को बर्ख़ास्त भी किया जा सकता है. दरअसल ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली एथलीट विनेश फोगाट ने आरोप लगाया है कि सालों से राष्ट्रीय कोचों ने महिला पहलवानों से छेड़छाड़ और उनका यौन शोषण किया है.
#VineshPhogatAccusesSexualHarassment, #WFIControversy,







