कार्तिक आर्यन की आगामी फिल्म शहजादा का पहला गाना 'मुंडा सोना हूं मैं' हुआ रिलीज
(बॉलीवुड डेस्क) : कार्तिक आर्यन की आगामी फिल्म शहजादा का पहला गाना मुंडा सोना हूं मैं रिलीज हो गया है। कार्तिक आर्यन और कृति सैनन की फिल्म 'शहजादा' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया है। वहीं अब इस फिल्म का पहला गाना मुंडा सोना हूं मैं रिलीज हो गया है।इस गाने में कार्तिक और कृति की जबरदस्त कैमेस्ट्री देखने को मिली है। इस गाने को दिलजीत दोसांझ और निकिता गांधी ने गाया है। बताया जा रहा है कि फिल्म शहजादा अल्लू अर्जुन की फिल्म अला वैकुंठपुरमलो का हिंदी रीमेक है, जिसका निर्देशनर वरुण धवन के भाई रोहित धवन ने किया है। फिल्म में कार्तिक के अलावा कृति सैनन, मनीषा कोइराला, परेश रावल, रोनित रॉय, सचिन खेडेकर की भी अहम भूमिका हैं।
#KartikAaryan, #Shehzada,
Share
Most Watched
Subscribe Us
Subscribe Us For Latest Updates.




