मुजफ्फरनगर,खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क):  भारतीय कुश्‍ती संघ के अध्‍यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ पहलवानों का जंतर-मंतर पर धरना गुरुवार को दूसरे दिन भी जारी रहा. पहलवान, बृजभूषण के इस्‍तीफे से कम किसी भी बात के लिए तैयार नहीं हैं. खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने गुरुवार रात को पहलवानों से मुलाकात की और उनकी बात को गंभीरता से सुना. वही अब मुजफ्फरनगर निवासी दिव्या काकरान ने कहा कि वह 10 साल से खुद पहलवानों के कैंप का हिस्सा रही है। कभी भी किसी के साथ बदसलूकी नहीं की गई। उन्होंने कहा कि भारतीय पहलवानों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं देने का काम किया गया है। उन्होंने दिल्ली के जंतर-मंतर पर भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण के विरुद्ध धरना देने वाले पहलवानों पर सवाल उठाया, जो कल बृजभूषण शरण के कसीदे गढ़ रहे थे फिर उन्हें आज क्या हो गया। उन्होंने वीडियो बयान जारी कर कहा कि भारतीय पहलवान विदेश जाते थे, तो उन्हें सुविधा नहीं मिलती थी। लेकिन अब खिलाड़ियों के लिए सुविधाएं बढ़ाई गई हैं। किसी का इस तरह अपमान नहीं किया जा सकता।
 दिव्या ने कहा कि जब उनकी उम्र 14 साल की थी, वह तब से कैंप में जा रही हैं, लेकिन किसी भी खिलाड़ी के साथ गलत व्यवहार होता उन्होंने आज तक नहीं देखा। वह छोटे राज्यों के खिलाडिय़ों के साथ भी भेदभाव होने नहीं देते। दिव्या काकरान ने यह भी कहा कि कुश्ती संघ पहलवानों के लिए स्पॉन्सर ढूंढ कर लाता है। खिलाडिय़ों को खूब सुविधा दी जा रही है। उन्होंने बृजभूषण पर लगाए गए सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया।

#WrestlingAssociationPresidentBrijBhushanSingh, #DivyaKakran,