Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पहली बार टी शर्ट के ऊपर पहनी जैकेट
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): राहुल की भारत जोड़ो यात्रा गुरुवार को जम्मू के कठुआ में प्रवेश हुई थी. यह यात्रा पंजाब से होकर जम्मू कश्मीर में दाखिल हुई है. कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा अब 26 जनवरी तक यात्रा जम्मू के अलग-अलग जिलों में रहेगी. इस यात्रा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. आतंकी खतरे की आशंका को देखते हुए राहुल की इस यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था कई चरणों में की गई है. भारत जोड़ो यात्रा के पूर्वनिर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक पैदल यात्रा के पहले दिन शुक्रवार को राहुल गांधी जम्मू के कठुआ के हठली मोड से चड़वाल तक का करीब 23 किलोमीटर का सफर तय करेंगे. कठुआ के हठली मोड़ से यात्रा के शुरू होकर 12 बजे चन्नी में विश्राम का कार्यक्रम था. शुक्रवार को यात्रा चड़वाल में रात्रि विश्राम का कार्यक्रम था. कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी. पिछले 125 से अधिक दिनों में यह यात्रा देश के 10 राज्यों के 52 से अधिक जिलों से गुजरती हुई जम्मू कश्मीर के कठुआ पहुंची है.
इस दौरान बारिश से बचने के लिए राहुल गांधी एक काले रंग की जैकेट पहने नजर आए. इस यात्रा के दौरान यह पहली बार है कि राहुल गांधी ने टी शर्ट के ऊपर कोई और कपड़ा पहना है. कड़ाके की ठंड में भी राहुल का केवल टी शर्ट पहनना एक मुद्दा बन गया था. बीजेपी के कई नेताओं ने इस पर सवाल उठाए थे.
#BharatJodoYatra, #RahulGandhi,







