खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): रामपुरी स्थित आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और बजरंग दल के नेता प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि वह तो चाहते हैं कि अयोध्या के राम मंदिर की तरह काशी और मथुरा में भी मंदिर बन जाए। क्रिकेट खेल की हैट्रिक की तरह काशी और मथुरा में भी मंदिर बना कर भाजपा को 2024 के चुनाव में उतरना चाहिए। जो लोग गुजरात दंगों की चर्चा करते हैं, वह अयोध्या से जब बिना किसी शस्त्र के अहिंसक राम भक्त आ रहे थे, तब 57 लोगों को जिंदा जलाया गया था, उन लोगों पर डॉक्यूमेंट्री क्यों नहीं बनाते। आपको लंका दहन दिखाई देता है, लेकिन आपको सीता का हरण दिखाई नहीं देता है। तोगड़िया ने कहा कि सरकार को जनसंख्या नियंत्रण एवं समान नागरिकता कानून बनाकर उन्हें लागू करना चाहिए। जनसंख्या का असंतुलन हिंदुओं के लिए एक बहुत बड़ा खतरा है। देश में जनसंख्या असंतुलन होने के कारण हिंदू भाई अपने आप को असुरक्षित समझ रहे हैं। इसलिए वह देश में गांव-गांव में जाकर हिंदू भाइयों को जागृत करेंगे और सरकार पर लोकतांत्रिक दबाव बनाकर जनसंख्या नियंत्रण कानून को लागू कराएंगे।

#PravinTogadia,