IND vs NZ: न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने टेके घुटने, 108 रनों पर ऑलआउट
(स्पोर्ट्स डेस्क) : दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड की टीम सिर्फ 108 रनों पर ऑलआउट हो गई है. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 109 रन का लक्ष्य रखा है। मेहमान टीम के लिए ग्लेन फिलिप्स ने सबसे ज्याद 36 रन बनाए. वहीं माइकल ब्रेसवेल ने 22 और मिचेल सैंटनर ने 27 रनों की पारी खेली. इन तीनों के अलावा कोई भी कीवी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाया। टीम इंडिया के लिए मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए. इसके अलावा हार्दिक पांड्या और वाशिंगटन सुंदर को 2-2 सफलता मिलीं. वहीं सिराज, शार्दुल और कुलदीप ने एक-एक विकेट चटकाया.
#IND vs NZ 2nd ODI, ,







