खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : भाकियू नेता राकेश टिकैत ने कहा कि जब तक हमें न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की गारंटी नहीं मिल जाती है, तब तक सरकार के साथ हमारी लड़ाई जारी रहेगी. टिकैत ने कहा कि कांग्रेस शासित राज्यों में किसानों को परेशानी आ रही है और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए ही वह राहुल गांधी से मिले थे.  एक कार्यक्रम में शामिल होने आये भाकियू नेता ने कहा कि सरकार कोई भी हो, किसानों के हितों पर किसी को कुठाराघात नहीं करने दिया जाएगा. दरअसल, पिछले दिनों भाकियू नेता राकेश टिकैत के कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात करने पर खटकड़ टोल कमेटी ने टिकैत का विरोध किया था.बता दें कि किसान नेता राकेश टिकैत लगातार किसानों की मांग सरकार के सामने रखते रहे हैं.

#RakeshTikait,