Women's T20 World Cup: वर्ल्ड कप में आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सेमीफाइनल की भिड़ंत
(स्पोर्ट्स डेस्क): महिला टी20 विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल में आज भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी। मुकाबला शाम 7:30 बजे से कैप्टाउन में खेला जाएगा. यह मैच दोनों की टीमों के लिए बेहद अहम रहने वाला है. दोनों ही टीमों का वर्ल्ड कप में शानदार सफर रहा है, ऑस्ट्रेलियाई टीम फिलहाल शानदार फॉर्म में चल रही है और इस टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारी है। भारतीय टीम ने सोमवार को आयरलैंड को हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की थी। टीम इंडिया को ग्रुप स्टेज में सिर्फ एक मैच में हार का सामना करना पड़ा था। इंग्लैंड ने भारत को हराया था। अब हरमनप्रीत कौर की टीम ऑस्ट्रेलिया को हराकर 2020 टी20 विश्व कप के फाइनल में मिली हार का बदला लेना चाहेगी। साथ ही कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में मिली हार का भी टीम बदला लेना चाहेगी। भारतीय टीम में स्मृति मंधाना, जेमिमा रॉड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष शानदार फॉर्म में है। वहीं, रेणुका सिंह और शिखा पांडे गेंद से कहर बरपा रही हैं। दोनों टीमें अब तक टी20 विश्व कप में पांच बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इनमें से भारत ने दो और ऑस्ट्रेलिया ने तीन मुकाबले जीते हैं। इस मैच में हरमनप्रीत कौर की टीम की नजर फाइनल में एंट्री करने पर होगी. अगर भारतीय महिला यह मुकाबला जीतती है तो वह लगातर दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में प्रवेश करेगी. इससे पहले टीम इंडिया साल 2020 में फाइनल में पहुंची थी.
भारतीय महिला टीम की ओपनर धुआंधार बल्लेबाज स्मृति मंधाना का बल्ला अगर आज के मुकाबले में चल जाता है तो ऑस्ट्रेलिया के लिए मुश्किलें खड़ी हो जाएंगी मंधाना पूरे टूर्नामेंट में फॉर्म में रही हैं. उनके बल्ले से 3 मैचों में 2 अर्धशतक भी निकले हैं. मंधाना ने खेले गए सभी मुकाबलों में 149 रन बनाए हैं. टॉप रन स्कोरर की सूची में वह सीवर ब्रंट के बाद दूसरे नंबर पर हैं. मंधाना का सर्वाधिक स्कोर 87 रहा है. भारतीय टीम की विकेटकीपर बल्लेबाज रिचा घोष भी टूर्नामेंट में अच्छे फॉर्म में हैं. उनके बल्ले से खेले गए 4 मुकाबलों में 122 रन निकले हैं. भारत की तेज गेंदबाज रेणुका ठाकुर इस वर्ल्ड में अलग ही फॉर्म में नजर आई हैं. उन्होंने अभी तक वर्ल्ड कप में 7 विकेट अपने नाम कर लिए हैं. रेणुका ने इंग्लैंड के खिलाफ 15 रन देकर 5 विकेट लिए थे.
#INDW vs AUSW 1st Semifinals, #IND W vs AUS W, #Indian Cricket team, #T20 World Cup, #Women T20 World Cup 2023, #INDW vs AUSW,,,







