Delhi Mayor Shelly Oberoi: दिल्ली मेयर के चुनाव में आप प्रत्याशी शैली ओबरॉय ने की जीत दर्ज
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): आखिरकार लम्बे इंतज़ार के बाद दिल्ली को मेयर मिल गया हैं , दिल्ली मेयर के चुनाव में आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी शैली ओबरॉय ने जीत दर्ज की। AAP उम्मीदवार शैली को चुनाव में कुल 150 वोट मिले। भाजपा प्रत्याशी रेखा गुप्ता को 116 वोट प्राप्त हुए। बता दें कि आम आदमी पार्टी की शैली ओबेरॉय दिल्ली की पटेल नगर विधानसभा के वार्ड नंबर 86 से पार्षद हैं। 39 साल की शैली ओबेरॉय पेशे से प्रोफेसर हैं। उन्होंने पीएचडी तक की पढ़ाई की है। वह 2013 में आम आदमी पार्टी में शामिल हुई थीं। 2020 तक शैली ओबेरॉय आम आदमी पार्टी की महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष रही हैं। शैली ओबेरॉय 269 वोटों से बीजेपी प्रत्याशी को हराकर पहली बार पार्षद बनीं। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मेयर का चुनाव जीतने पर शैली ओबरॉय को बधाई दी। सीएम केजरीवाल ने ट्वीट करके कहा कि दिल्ली नगर निगम में आज दिल्ली की जनता की जीत हुई और गुंडागर्दी की हार। बता दें कि दिसंबर 2022 में हुए दिल्ली नगर निगम के चुनाव में 15 साल से सत्ता में काबिज बीजेपी को हार सामना करना पड़ा था। बीजेपी MCD चुनाव में 104 सीटें जीती थी, वहीं आम आदमी पार्टी 134 सीट जीतकर बीजेपी के मंसूबे पर पानी फेर दिया था। कांग्रेस को 9, जबकि अन्य को 3 सीटें मिली थीं।
#Delhi Mayor Shelly Oberoi, #Shelly Oberoi,







