UP Budget 2023: योगी सरकार की किसानों को बड़ी सौगात, किसानों को अब नहीं देना होगा नलकूप का बिल
लखनऊ,खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनाव के दौरान किसानों के नलकूप का बिजली बिल माफ करने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री योगी ने बजट में इस वादे को निभाते हुए निजी नलकूप उपभोक्ताओं के बिजली बिल में 100 प्रतिशत की छूट दी गई है। सरकार ने लोक कल्याण संकल्प पत्र में की गई घोषणा के तहत नई वित्तीय वर्ष में छूट की सीमा को बढ़ाकर 100 प्रतिशत कर दिया है। किसानों की इस मांग को लेकर महापंचायतों में मुद्दा लगातार उठता रहा था। अब सरकार ने बजट घोषणा के जरिए किसानों की बड़ी मांग को पूरा कर दिया है। उत्तर प्रदेश विधानसभा में बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने ऊर्जा क्षेत्र के बजट में नलकूप किसानों को अब 100 फीसद छूट देने का एलान किया है. यानी अब नलकूप उपभोक्ताओं को बिजली बिल नहीं देना पड़ेगा. इसके लिए 1500 करोड़ रुपये की व्यवस्था बजट में की गई है.
किसानों ने इस घोषणा का स्वागत किया है। बिजली बिल माफी को लेकर किसानों की इस मांग को लेकर महापंचायतों में मुद्दा लगातार उठता रहा है। अब सरकार ने अपने पेश किए बजट में बिल माफी की घोषणा के जरिए किसानों की बड़ी मांग को पूरा कर वादा निभाया है। सरकार ने बिजली आपूर्ति बढ़ाने पर भी जोर देते हुए बिजली आपूर्ति की क्षमता को बढ़ाने का काम किया है। यूपी सरकार के बजट में लोकसभा चुनाव 2024 के तैयारियों की झलक दिखती है। साफ है कि यूपी सरकार अपनी रणनीति पर आगे बढ़ते हुए विकास की योजनाओं के जरिए आम लोगों के बीच अपनी पकड़ को मजबूत बनाए रखेगी। सरकार की नीति के केंद्र में किसान हैं। युवा हैं। महिलाएं हैं। साथ ही, वह बड़ा वर्ग है, जो भारतीय जनता पार्टी का पारंपरिक वोटर रहा है। इन तमाम रणनीति को साधकर योगी सरकार यूपी में अपनी रणनीति को बड़े स्तर पर साधते दिख रहे हैं।
#UP Budget 2023, #cmyogi,







