सीएम धामी ने कनखल स्थित महानिर्वाणी आश्रम पहुंचकर मन्दिर में की पूजा-अर्चना
हरिद्वार/देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को कनखल स्थित महानिर्वाणी आश्रम पहुंचकर मन्दिर में पूजा-अर्चना की तथा अध्यक्ष अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद श्रीमहन्त रविन्द्रपुरी से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह, अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) बीर सिंह बुदियाल, अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) पी0एल0 शाह, पूर्व कैबिनेट म्ंत्री यतीश्वरानन्द, पूर्व विधायक लक्सर संजय गुप्ता, महन्त देव गिरि जी, महन्त कृष्णानन्द गिरिजी, महन्त चन्द्र मोहन गिरिजी सहित साधू-सन्त उपस्थित थे।
Share
Most Watched
Subscribe Us
Subscribe Us For Latest Updates.




