सीएम धामी ने तीसरे खेलो इंडिया विंटर गेम्स में उत्तराखण्ड के पदक विजेताओं को किया सम्मानित
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में आज गुलमर्ग में आयोजित तीसरे खेलो इंडिया विंटर गेम्स में स्नो स्कीइंग और स्नो शू में उत्तराखण्ड के पदक विजेताओं को सम्मानित किया व बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उत्तराखण्ड से शालिनी राणा, ऋषभ रावत, मयंक डिमरी एवं जगदीप भट्ट ने पदक जीते। मुख्यमंत्री ने सभी पदक विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
इस अवसर पर स्कीइंग एवं माउंटनेयरिंग एसोसिएशन उत्तराखण्ड से लक्ष्मण मेहता, अजय भट्ट, इन खिलाड़ियों के कोच विकेश डिमरी एवं डब्बर सिंह उपस्थित थे।
#CMOfficeUttarakhand, #cmpushkarsinghdhami, #pushkarsinghdhami, #dehradunnews, #uttarakhandnews, #kheloindia ,
Share
Most Watched
Subscribe Us
Subscribe Us For Latest Updates.




