Satyapal Malik: सत्यपाल मलिक ने सुरक्षा हटाए जाने पर कही ये बात
नई दिल्ली,खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): केंद्र सरकार की नीतियों और खासकर किसानों को लेकर बनाए गए कानून के खिलाफ बोलने वाले जम्मू-कश्मीर के पूर्व गवर्नर सत्यपाल मलिक को अब जेड प्लस सुरक्षा नहीं मिलेगी. केंद्र सरकार ने मंगलवार को यह फैसला लिया है सत्यपाल मलिक ने केंद्र सरकार के इस फैसले पर कड़ा एतजार जताया है. उन्होंने कहा कि मुझे पुलिस मुख्यालय से इस बात की सूचना मिली है कि मेरी जेड प्लस सुरक्षा हटा दी गई है. मुझे बस एक PSO दिया गया है वो भी बीते तीन दिन से नहीं आ रहा है. ऐसी हालत में अगर मुझे कुछ भी होता है तो इसके लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार होगी. उन्होंने आगे कहा कि मैं जब गवर्नर था तो मैंने ही जम्मू-कश्मीर में विधानसभा भंग की थी. साथ ही मेरे कार्यकाल में ही धारा 370 भी हटाई गई. मैं बताऊं तो आज तक जम्मू-कश्मीर में जितने भी एलजी रहे हैं उनके सब के पास सुरक्षा है. ऐसे में मेरी ही सुरक्षा क्यों हटाई गई ये समझ नहीं आ रहा है. सुरक्षा ना मिलने की स्थिति में अगर मुझे कुछ हुआ तो इसके लिए मैं केंद्र को जिम्मेदार होगा. सत्यपाल मलिक ने पिछले साल पीएम मोदी को सलाह देते हुए कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह समझना चाहिए कि सत्ता स्थायी नहीं है और वह आती-जाती रहती है. इसके साथ ही उन्होंने सैनिकों की भर्ती की 'अग्निपथ' योजना को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा था कि इससे सेना कमजोर होगी और तीन साल की सेवा के जवान में बलिदान का जज्बा नहीं रहेगा.
#Governor Satyapal Malik, #Satyapal Malik,







