महिला विश्व मुक्केबाजी के मैरी कॉम-फरहान बने ब्रांड एंबेसडर
(स्पोर्ट्स डेस्क): दिग्गज मुक्केबाज एमसी मैरी कॉम और बॉलीवुड स्टार फरहान अख्तर को आईबीए महिला विश्व चैंपियनशिप 2023 के ब्रांड एंबेसडर के रूप में घोषित किया गया, वहीं, महिंद्रा ऑटोमोटिव इस चैंपियनशिप का टाइटल स्पॉन्सर बना है। यह टूर्नामेंट नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 15 से 26 मार्च के बीच खेला जाएगा। भारत इस चैंपियनशिप के इतिहास में सर्वाधिक तीसरी बार मेजबानी करने जा रहा है। इस लिहाज से देश मे मुक्केबाजी का बुखार चढ़ना तय है क्योंकि इसमें दुनिया भर के कई शीर्ष मुक्केबाज हिस्सा ले रही हैं। लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली मैरी कॉम, महिला विश्व चैंपियनशिप के इतिहास में सबसे अधिक बार चैंपियन बनने वाली मुक्केबाज हैं। मैरी ने छह बार स्पर्ण और एक-एक बार रजत तथा कांस्य पदक जीता है। मैरी ने कहा, “भारत तीसरी बार विश्व चैंपियनशिप की मेजबानी कर रहा है और यह एक विशेष पल है हमारे लिए यह एक दुर्लभ सम्मान है। यह वैश्विक दर्शकों के सामने एक खेल राष्ट्र के रूप में भारत की ताकत का प्रतीक है। मैं इस टूर्नामेंट का हिस्सा बनकर खुश हूं और मुझे विश्वास है कि यह भारत के खेल इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय होगा।”
#Mary Kom-Farhan, #Women World Boxing Championships, #mc mary kom,







