(बॉलीवुड डेस्क): पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन दिल का दौरा पड़ने के बाद लक्मे फैशन वीक एक्सएफडीसीआई में डिजाइनर अनुश्री रेड्डी के लिए शोस्टॉपर के रूप में पहली बार सार्वजनिक कार्यक्रम में नजर आयीं। लक्मे फैशन वीक के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से सुष्मिता का एक वीडियो शेयर किया गया है। सुष्मिता ने हल्के पीले रंग के लहंगे और कम से कम ज्वेलरी में रैंप वॉक किया। उनके हाथ में एक बुके भी था। रैंप वॉक के दौरान सुष्मिता के चेहरे पर ये खूबसूरत मुस्कान देख वहां मौजूद सभी लोगों ने तालियां बजाकर उनका हौसला बढ़ाया। सुष्मिता की इतनी दमदार वापसी से सभी खुश हैं। कुछ दिनों पहले सुष्मिता को हार्ट अटैक आया था। लेकिन वह इससे बाहर आ चुकी हैं और अब फिट हैं। 

#Former Miss Universe Sushmita Sen , #Sushmita Sen,