Umesh Pal murder case: उमेश पाल हत्याकांड में अतीक के बेटे समेत सभी आरोपियों पर 5 लाख का इनाम घोषित
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): उमेश पाल हत्याकांड के पांच आरोपियों पर इनाम की राशि ढाई लाख रुपये से बढ़ाकर पांच-पांच लाख रुपये की गई है. हत्याकांड के आरोपी अरमान, असद, गुलाम, गुड्डू मुस्लिम और साबिर पर अब पांच-पांच लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया है. ये पांचों फरार चल रहे हैं. पूर्वांचल में आतंक का पर्याय बने माफिया अतीक अहमद के गुर्गो द्वारा 17 दिन पहले राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल की दिनदहाड़े गोलियां बरसा कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने हत्याकांड में हत्यारों का वाहन चला रहे ड्राइवर समेत एक शूटर विजय चौधरी उर्फ़ उस्मान को मुठभेड़ में मार गिराया था, लेकिन अतीक के बेटे असद समेत अन्य प्रमुख हत्यारे अभी तक फरार हैं। यूपी पुलिस उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है। घटना के 17 दिन बाद भी वे पुलिस की पहुंच से दूर है, जिसके बाद आज प्रदेश सरकार ने उन पर इनाम की राशि और बढ़ा दी है। प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने असद समेत फरार आरोपियों पर इनाम की राशि बढ़ाकर ₹500000 कर दी है।उसमें अतीक अहमद का बेटा असद, गुड्डू मुस्लिम, गुलाम, साबिर और अरमान हैं।
#Umesh Pal murder case, #ateek Ahmed,







