नई दिल्ली/देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार शाम दिल्ली पहुंचे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में शामिल होंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में सीमांत राज्यों के अवस्थापना विकास को लेकर बैठक होगी, जिसमें विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी। यह बैठक शाम पांच बजे शुरू होनी है। माना जा रहा है कि इस बैठक में उत्तराखंड के रामनगर में जी-20 के तहत विभिन्न देशों के सुरक्षा सलाहकारों की बैठक के संबंध में भी चर्चा की जाएगी। 

#cmpushkarsinghdhami, #pushkarsinghdhami, #cmdhami, #dehradunnews, #uttarakhandnews, #dehradun ,