खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): आम आदमी को होली से पहले महंगाई का एक और बड़ा झटका लगा है। आज से घरेलू एलपीजी सिलेंडर 50 रुपये महंगा हो गया है. अब दिल्ली में घरेलू LPG सिलेंडर 1103 रुपये का हो गया है. होली से पहले इसे बड़ा झटका माना जा रहा है. कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में भी इजाफा हुआ है और इसके दाम में 350.50 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है. घरेलू सिलेंडर के दाम 8 महीने के बाद बढ़े हैं और इससे पहले 1 जुलाई को घरेलू सिलेंडर के दाम में इजाफ देखा गया था. इससे पिछली बार घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में जुलाई में ही इजाफा हुआ था और उसके बाद से कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम तो बढ़े हैं पर घरों में काम आने वाली रसोई गैस के दाम में इजाफा नहीं किया गया था.

#LPG Price Hike,