मुख्यमंत्री आवास परिसर में शहद प्रसंस्करण का किया गया कार्य, सीएम धामी ने ली जानकारी
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : मुख्यमंत्री आवास परिसर में शुक्रवार को शहद प्रसंस्करण का कार्य किया गया। मुख्यमंत्री आवास परिसर में 22 दिनों के अन्तराल में लगभग 40 किग्रा शहद का उत्पादन हुआ। मुख्यमंत्री ने उद्यान विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि मौनपालन को आम जनमानस तक पहुँचाने के लिए विभाग द्वारा आवश्यक कदम उठाये जाएं। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में मौन पालन को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयासों की जरूरत है।

राष्ट्रीय मधुमक्खी बोर्ड के सदस्य अजय सैनी ने मौन पालन के सम्बन्ध में जानकारी दी। उद्यान प्रभारी दीपक पुरोहित ने शहद प्रसंस्करण की जानकारी दी।
#cmpushkarsinghdhami, #pushkarsinghdhami, #cmdhami, #dehradunnews, #dehradun, #uttarakhandnews ,
Share
Most Watched
Subscribe Us
Subscribe Us For Latest Updates.




