स्मृति ईरानी दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत को याद कर हुई भावुक
(बॉलीवुड डेस्क): एक इंटरव्यू के दौरान स्मृति इरानी एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को याद करके रोने लगीं. स्मृति ईरानी सुशांत सिंह राजपूत की मौत से बहुत प्रभावित हुई थीं. टेलीविजन सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से घर-घर में अपनी पहचान बनाने के बाद बतौर पॉलिटिशियन बनी स्मृति ईरानी ने उस लम्हें में अपने भावनाओं को भी साझा किया है, स्मृति ने बताया कि, ‘जिस दिन सुशांत की मौत हुई थी मैं एक वीडियो कॉन्फ्रेंस में थी. वहाँ बहुत लोग थे लेकिन मैने कहा इसे रोको. मुझे लगा उसने मुझे क्यों नहीं फोन किया? उसे मुझे एक बार फोन करना चाहिए था.’मैंने तुम्हें बताया था ना. तुम यार मारना मत अपने आप को’ मैने सुशांत के दोस्त अमित साद को फोन लगाया और कहा मुझे डर था कि ये बेवकूफ ऐसा कुछ कर सकता है. स्मृति ईरानी ने आगे कहा, 'मुझे लगा, उसने मुझे क्यों नहीं बुलाया? उन्हें एक बार फोन करना चाहिए था। मैंने उस लड़के से कहा था, 'तुम यार मारना मत अपने आप को।' स्मृति ने साझा किया कि वह सुशांत को जानती हैं क्योंकि उन्होंने उन्हें मुंबई में अपने बगल के सेट पर काम करते देखा था। जब वह इनफॉर्मेशन और ब्रॉडकास्टिंग मंत्री थीं तब उन्होंने शेखर कपूर के साथ IFFI मंच पर एक मास्टरक्लास के लिए भी उन्हें आमंत्रित किया था।'
#Smriti Irani On Sushant Singh Rajput Death, #Smriti Irani, #Sushant Singh Rajput, #bollywood ,







