मुजफ्फरनगर,खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) । मुजफ्फरनगर के एक होटल में जिस्मफरोशी के धंधे का पुलिस ने खुलासा किया हैं एनएच-58 बाईपास पर बागोवाली में मां की रसोई होटल में जिस्मफरोशी का धंधा चलता मिला। एसडीएम और सीओ के पहुंचते ही भगदड़ मच गई। कई महिलाओं की आईडी, आपत्तिजनक सामग्री, थार गाड़ी मौके से बरामद हुई। प्रशासन ने होटल को सील कर दिया है।
एसडीएम सदर परमानंद झा ने बताया कि फोन के माध्यम से प्रशासन को सूचना मिली थी कि मां की रसोई होटल में जिस्मफरोशी चल रही है। सूचना पर वह सीओ सदर यतींद्र सिंह नागर और छपार पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही यहां के सभी नौ कमरों में मौजूद महिलाएं और पुरुष भाग खड़े हुए। मौके से सभी कमरों के अंदर से आपत्तिजनक सामग्री, कई महिलाओं की आईडी, एक थार गाड़ी बरामद हुई। यह होटल बागोवाली के पूर्व प्रधान साबिर का है। प्रशासन ने होटल को सील कर दिया है। होटल में छापेमारी होते देख बाजार के सैकड़ो लोगो की हुजूम जुट गई। 

एसडीएम ने बताया कि होटल पूरी तरह अवैध है। एमडीए से कोई नक्शा पास नहीं है। सिटी मजिस्ट्रेट के कार्यालय में रजिस्ट्रेशन नहीं है। फायर की एनओसी और जीएसटी का रजिस्ट्रेशन भी नहीं है। उन्होंने बताया कि हाइवे पर और ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह के होटल की लगातार शिकायत मिल रही है। इन पर भी जल्द ही कार्रवाई होगी। हालांकि आसपास के लोगों का कहना है कि होटल के नाम पर जिस्म फरोशी का धंधा लंबे समय से खूब फल फूल रहा था।

#Prostitution business, #Muzaffarnagarnews, #Muzaffarnagar, #upnews,