जयंत चौधरी को लगा बड़ा झटका, पश्चिमी यूपी के समर्थकों में मायूसी
नई दिल्ली/लखनऊ, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): राष्ट्रीय लोकदल अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह को बड़ा झटका लगा है। भारत निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रीय लोकदल की पार्टी से उत्तर प्रदेश से राज्य स्तर की पार्टी का दर्जा छीन लिया है। यूपी में होने वाले नगर निकाय चुनाव से पहले राष्ट्रीय लोकदल के लिए इसे बड़ा झटका माना जा रहा हैं, राष्ट्रीय लोकदल की स्थापना पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के बेटे पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह ने की थी। वर्तमान में राष्ट्रीय लोकदल पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी हैं, इस समय यूपी विधानसभा में रालोद के 9 सदस्य हैं, वहीं, राष्ट्रीय लोकदल पार्टी से उत्तर प्रदेश से राज्य स्तर का दर्जा छीनने के बाद पश्चिमी यूपी के समर्थकों को बड़ा झटका लगा है। चुनाव आयोग के इस फैसले से रालोद कार्यकर्ताओं के चेहरों पर मायूसी छा गई हैं।
#upnews, #RLD, #Jayant Chowdhary, #Rashtriya Lok Dal,







