(बॉलीवुड डेस्क)। जाने माने फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने अवमानना के एक मामले में दिल्ली हाईकोर्ट के समक्ष पेश होकर बिना शर्त माफी मांगी, जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया। दरअसल विवेक अग्निहोत्री ने साल 2018 में जस्टिस मुरलीधर पर भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में एक्टिविस्ट गौतम नवलखा को पक्षपात करके राहत देने का आरोप लगाया था. इस माममें में अग्निहोत्री ने अदालत के समक्ष पेश होकर बिना शर्त माफी मांगी है. हाईकोर्ट के तत्कालीन जज जस्टिस मुरलीधर की बेंच से गौतम नवलखा को राहत का आदेश देने के बाद विवेक अग्निहोत्री ने जस्टिस मुरलीधर पर पक्षपात का आरोप लगाया था। उसके बाद दिल्ली हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए 2018 में विवेक अग्निहोत्री और आनंद रंगनाथन के खिलाफ अवमानना की कार्रवाई शुरू की थी।

#Vivek Agnihotri, #Delhi High Court, #Contempt Case,