IPL 2023: बैंगलोर पर लखनऊ की एक विकेट से रोमांचक जीत
(स्पोर्ट्स डेस्क) : लखनऊ सुपर जाएंट्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को एक विकेट से हराकर रोमांचक जीत दर्ज की, आरसीबी ने पहले बैटिंग करते हुए 212 रन बनाए. इसके जवाब में लखनऊ ने आखिरी गेंद पर 1 विकेट से मैच जीत लिया. लखनऊ के लिए निकोलस पूरन ने 62 रन बनाए. उन्होंने 19 गेंदों में 7 छक्के और 4 चौके लगाए. स्टोइनिस ने 65 रन बनाए. इस जीत के साथ ही लखनऊ के पास चार मुकाबलों में छह अंक हो गए हैं और यह टीम अंक तालिका में शीर्ष पर आ गई है। इस मैच में आरसीबी के लिए विराट कोहली ने 44 गेंद में 61, ग्लेन मैक्सवेल ने 29 गेंद में 59 और कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने 46 गेंद में नाबाद 79 रन बनाए।
लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर आरसीबी को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस ने राहुल के इस फैसले को उल्टा साबित कर दिया। 44 गेंद में चार चौकों और चार छक्कों की मदद से 61 रन बनाए। फाफ डु प्लेसिस ने 35 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया, मैक्सवेल ने सिर्फ 24 गेंद में अर्धशतक बनाया। आरसीबी ने अंतिम पांच ओवर में 75 रन बनाए। 213 रन के बड़े स्कोर का पीछा करते हुए लखनऊ की शुरुआत बेहद खराब रही। पहला विकेट एक रन के स्कोर पर गिरा और दूसरा विकेट 23 रन के स्कोर पर। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए मार्कस स्टोइनिस ने लोकेश राहुल के साथ मिलकर पारी संभाली। उन्होंने 30 गेंद में 65 रन बनाए और 11वें ओवर में आउट होने से पहले लखनऊ का स्कोर 99 रन तक पहुंचा दिया। निकोलस पूरन ने तूफानी अंदाज में रन बनाए। उन्होंने महज 15 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह इस सीजन का सबसे तेज अर्धशतक भी है। पूरन ने 19 गेंद में 62 रन की पारी खेली। आवेश खान ने आखिरी गेंद पर बाई का रन लेकर टीम को जीत दिलाई।
#LSG vs RCB, #IPL 2023,#Lucknow Super Giants, #Royal Challengers Bangalore,







