खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम के डिब्रूगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के एक नए क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन किया। अमित शाह ने भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा की 2024 के चुनाव में भाजपा असम की 14 में से 12 सीटें जीतेगी। उन्होंने कहा कि देश में भाजपा 300 से ज्यादा सीटों पर कब्जा जमाएगी और मोदी जी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी और कांग्रेस को भी अपने निशाने पर लिया। शाह ने कहा, राहुल बाबा अभी भी समझ जाओ। अभी तो पूर्वोत्तर के तीन राज्यों से सुपड़ा साफ हुआ है। अगर उसी रास्ते पर चलते रहोगे, तो पूरे देश से कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो जाएगा। इतना ही नहीं शाह ने मोदी को गाली देने को लेकर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर भी तीखा तंज कसा। उन्होंने कहा, कांग्रेस वाले कहते हैं मोदी तेरी कब्र खुदेगी। भाई, आपके कहने से कुछ नहीं होता। देश की 130 करोड़ जनता दिन-रात मोदी जी की लंबी उम्र की प्रार्थना कर रही है। मोदी को गाली निकालो। आपकी माता जी ने भी यह करके देख लिया, राहुल बाबा। जितनी गाली निकालोगे, कमल उतना खिलेगा। 

#Amit Shah Assam Visit, #Amit Shah, #Assam,