jayant chaudhary: रालोद के चुनाव चिह्न 'हैंडपंप' पर भी संकट! जयंत चौधरी ने इलेक्शन कमीशन को लिखा पत्र
लखनऊ,खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): बीते दिन सोमवार को भारत निर्वाचन आयोग ने कई राष्ट्रीय दलों की मान्यता समाप्त कर दी है, साथ ही उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय लोक दल की मान्यता भी समाप्त कर दी है। ऐसे में राज्य स्तर की पार्टी का दर्जा छिनने से उसके सामने एक बड़ा संकट आ गया है. यही वजह है कि पार्टी ने चुनाव आयोग से हैडंपंप चुनाव चिन्ह बहाल करने की मांग की है. सोमवार को रालोद का राज्य स्तर पार्टी का दर्जा भारत निर्वाचन आयोग ने समाप्त कर दिया था। चूंकि रालोद की मान्यता ऐसे समय में समाप्त हुई जब नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी हो चुकी है। चार व 11 मई को प्रदेश में दो चरणों में मतदान होने जा रहा है। ऐसे में रालोद के सामने यह संकट खड़ा हो गया है कि यदि उसका चुनाव चिह्न हैंडपंप उसे नहीं मिला तो चुनाव में मुश्किल हो सकती है। इस पर जयंत चौधरी ने निर्वाचन आयोग को पत्र भेजकर यह मांग की है कि उसके प्रत्याशियों को हैंडपंप चुनाव चिह्न ही इस चुनाव में दिया जाए।
यह भी कहा जा रहा है कि यदि रालोद को हैंडपंप नहीं मिलता है तो वह अपने उम्मीदवार सपा के चुनाव चिह्न साइकिल पर लड़ा सकता है लेकिन इसके लिए रालोद शायद ही तैयार हो। फिलहाल तो पूरी कवायद यह है कि रालोद को हैंडपंप ही मिल जाए। पार्टी ने कहा है कि रालोद की बढ़ती लोकप्रियता ने भाजपा को विचलित किया है और निश्चित रूप से आने वाले समय में रालोद अपनी ताकत का ऐहसास कराते हुए बड़ी पार्टी के रूप में उभरेगी. अब रालोद पूरी ताकत के साथ निकाय चुनाव में भी अपने प्रत्याशी उतारेगी और जीतेगी.
#jayant chaudhary, #upnews, #Lucknow News, #Nagar Nikay Chunav 2023, #Rashtriya Lok Dal , #Jayant Chowdhary,







