KK13: रोहित शेट्टी जल्द ही अपने स्टंट रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 13 के साथ करेंगे वापसी
(बॉलीवुड डेस्क): रोहित शेट्टी जल्द ही अपने स्टंट रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 13 के साथ वापसी करने वाले हैं। खतरों के खिलाड़ी 13 को लेकर दर्शकों के बीच एक्साइटमेंट हर नए दिन के साथ बढ़ता जा रहा है। खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 को लेकर अब तक टीवी के कई पॉपुलर स्टार्स के शामिल होने की खबर सुनने को मिल चुकी है। हालांकि शो की शुरुआत की तारीख अभी तक घोषित नहीं की गई है, लेकिन छोटे पर्दे के कई पॉपुलर नाम ऐसे हैं जिनके इस शो के कंटेस्टेंट बनने की खबरें आ रही हैं। खतरों के खिलाड़ी 13 में बिग बॉस 16 से शिव ठाकरे, सुंबुल तौकीर, प्रियंका चाहर चौधरी, अंकित गुप्ता, अर्चना गौतम और सौंदर्या शर्मा के शामिल होने की खबरें आ चुकी है। हालांकि, शो के मेकर्स की तरफ से अभी कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की गई है।
#Khatron Ke Khiladi, #Rohit Shetty, #KK13,#Khatron Ke Khiladi13,







