IPL 2023: मुंबई ने दिल्ली को हराकर आईपीएल 2023 में अपनी पहली जीत का चखा स्वाद
(स्पोर्ट्स डेस्क): मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर आईपीएल 2023 में अपनी पहली जीत का स्वाद चखा। मुंबई इंडियंस के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 45 गेंदों पर 65 रनों की पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और 4 छक्के जड़े. दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 172 रन बनाए थे और मुंबई ने चार विकेट खोकर आखिरी गेंद में लक्ष्य हासिल कर लिया। इसके अलावा तिलक वर्मा ने 29 गेंदों पर 41 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 1 चौके और 4 छक्के जड़े. वहीं, सूर्यकुमार यादव ने एक बार फिर निराश किया. सूर्यकुमार यादव बिना कोई रन बनाए पहली गेंद पर ही पवैलियन लौट गए. इस जीत के साथ मुंबई की टीम अंक तालिका में आठवें स्थान पर आ गई है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स आखिरी पायदान पर पहुंच गई है। दिल्ली कैपिटल्स को अपने घरेलू मैदान अरुण जेटली स्टेडियम पर भी पहली जीत नसीब नहीं हुई।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स 19.4 ओवर में 173 रनों पर सिमट गई. दिल्ली कैपिटल्स के लिए अक्षर पटेल ने सबसे ज्यादा रन बनाए. इस ऑलराउंडर ने 25 गेंदों पर 55 रनों की तूफानी पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 5 छक्के जड़े. जबकि कप्तान डेविड वार्नर ने सबसे 46 गेंदों पर 51 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके जड़े. इसके अलावा मनीष पांडे ने 18 गेंदों पर 26 रन बनाए. जबकि पृथ्वी शॉ ने 10 गेंदों पर 15 रनों का योगदान दिया, 173 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित शर्मा और इशान किशन ने मुंबई को आक्रामक शुरुआत दी। रोहित ने मुकेश के पहले ही ओवर में छक्का और दो चौके लगाकर इरादे साफ कर दिए। रोहित और इशान ने मुस्ताफिजुर, नोत्र्जे सभी की धुनाई लगाई। दोनों ने पावरप्ले में ही 68 रन बनाएं ।
#IPL 2023, #MI vs DC, #Mumbai Indians, #delhi capitals,







