कैंट विधानसभा युवा मोर्चा ने स्वास्थ्य शिविर का किया आयोजन
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : आज बुधवार को कैंट विधानसभा युवा मोर्चा द्वारा पार्टी स्थापना दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत एवं वरिष्ट भाजपा नेता अतुल कपूर उपस्थित रहे ।

प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत ने बताया कि पूरे प्रदेश में पार्टी स्थापना दिवस के अवसर पर सेवा कार्य चल रहे हैं कहीं रक्तदान शिविर का आयोजन है कही स्वास्थ्य शिविर और अनेक स्थानों पर स्वच्छता अभियान भी चलाए जा रहे हैं आज कैंट विधानसभा के युवा मोर्चा साथियों से मिलने का अवसर मिला गांधीग्राम के नव दुर्गा मंदिर में आयोजित इस कैंप में सैकड़ों लोगों ने इसका लाभ लिया।

इस अवसर पर अतुल कपूर ने कहा कि 40 वर्षों के लंबे समय बाद आज हम लगातार कड़ी मेहनत और कार्यकर्ताओं के समर्पण के बल पर विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बने हैं पार्टी स्थापना दिवस के अवसर पर सामाजिक न्याय सप्ताह मना रही है। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता प्रत्येक दिन सेवा कार्य में लगा रहता है और हम सब मिलकर आगे भी यह कार्यक्रम जारी रखेंगे।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, पुनीत मित्तल, सुनील उनियाल गामा, सुमित पांडे, अंजू बिष्ट, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष हिमांशु गोगिया, चंद्र सागर उनियाल, विनोद रावत, शेखर नौटियाल, पार्षद मीनाक्षी मौर्य के साथ कार्यकर्ता कैम्प में मौजूद रहे ।

#dehradunnews, Uttarakhandnews, #dehradun #Cantt Vidhansabha , #BJP foundation day, BJP Uttarakhand, ,,







