पीएनबी के 129वें स्थापना दिवस पर किया गया वृक्षारोपण कार्यक्रम
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : पंजाब नेशनल बैंक आज अपना 129 वां स्थापना दिवस माना रहा हैं, इसी क्रम में बुधवार को पंजाब नेशनल बैंक के 129 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में देहरादून मंडल के मंडल प्रमुख यशपाल राजपूत एवं सुनील सखूजा उप अंचल प्रबंधक महोदय द्वारा पंजाब नेशनल बैंक शाखा सुभाष नगर आर्य इंटर कॉलेज के प्रांगण में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे उन्होंने आम, मौसम्भी, जामुन जैसे फलों के साथ हार सृंगार फूल आदि के वृक्ष लगाये।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मंडल प्रमुख यशपाल राजपूत एवं उप अंचल प्रबंधक सुनील सखूजा ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं को चॉकलेट उपहार देकर पंजाब नेशनल बैंक का स्थापना दिवस मनाया।
इस अवसर पर मंडल कार्यालय के उप मंडल प्रमुख प्रियरंजन, आर्य इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेंद्र रावत के साथ उनका समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
#PNB, #Punjab National Bank,







