कांवली रोड बिंदाल नदी पुल का होगा चौड़ीकरण : सविता कपूर
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): कैंट विधायक सविता कपूर ने आज लोक निर्माण विभाग अधिशासी अभियंता एवं अन्य अधिकारियों के साथ विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यो पर बैठक और कार्यो को गुणवत्त्ता एवम समय के साथ पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया ।कैंट विधायक ने बताया कि समस्त वार्डो में लोक निर्माण विभाग के माध्यम से कार्य गतिमान है लेकिन मौसम खराब होने के कारण तारकोल के कामो में देरी आ रही है मेरे द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है मौसम ठीक होते ही सभी काम शीघ्र हो । विधायक सविता कपूर ने बताया कि कांवली रोड बिंदाल नदी पर स्थित पुल के चौड़ीकरण की आवश्यकता अब महसूस होने लगी है यातायात का दबाव इस पर लगातार बढ़ता जा रहा है लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रस्ताव शासन में भेजा गया है जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलकर कार्य मे तेज़ी हेतु निवेदन किया जाएगा ।
विधानसभा में आने वाले वर्ष में 15 करोड़ से अधिक के विकास कार्य होने है ।

इस अवसर पर सुमित पांडेय, अपर सहायक अभियंता महिपाल नेगी, सहायक अभियंता भारत रावत, अमित सेमवाल, सुरेन्द्र कुकरेजा आदि लोग मौजूद रहे ।
#MLA Savita Kapoor, #dehradunnews, #Uttarakhandnews, #dehradun ,







