पेपर लीक मामलाः सरगना हाकम सिंह रावत सहित छह आरोपियों की करोड़ों की संपत्ति होगी कुर्क
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): यूकेएसएसएससी की ओर से कराई गई स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा धांधली के सरगना हाकम सिंह रावत सहित की छह आरोपियों की करोड़ों की संपत्ति कुर्क की जाएगी । एसटीएफ ने यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले का पर्दाफाश करते हुए सरगना हाकम सिंह सहित 40 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया था। एसटीएफ ने इन आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। एसटीएफ की ओर से हाकम सिंह सहित आठ आरोपियों की संपत्ति का आकलन कर रिपोर्टर जिलाधिकारी देहरादून को भेजी गई थी। रिपोर्ट मिलने के बाद अब जिलाधिकारी ने हाकम सिंह सहित छह आरोपियों की 17,85,70,181 रुपये की संपत्ति कुर्क करने के आदेश दिए हैं।
# Hakam Singh Rawat #UkssscPaperLeak,##dehradunnews,#uttarakhandnews ,







