यशस्वी जयसवाल ने सबसे तेज अर्द्धशतक जड़कर रचा इतिहास, राजस्थान रॉयल्स की बड़ी जीत
(स्पोर्ट्स डेस्क) : राजस्थान रॉयल्स ने गुरुवार को आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स को नौ विकेट से करारी शिकस्त दी। कोलकाता ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 149 रन बनाए जिसके बाद रॉयल्स टीम ने 13.1 ओवर में एक विकेट खोकर जीत दर्ज की. यशस्वी जायसवाल ने 13 गेंदों में आईपीएल का सबसे तेज अर्धशतक लगाया। स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने चार विकेट लेकर कोलकाता को बड़ा स्कोर बनाने नहीं दिया। कोलकाता की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 149 रन ही बना पाई। कोलकाता के लिए वेंकटेश अय्यर ने सबसे ज्यादा 57 रन बनाए। यशस्वी जयसवाल ने सिर्फ 13 गेंदों पर पचासा जड़कर दिखा दिया कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक बड़ा सितारा लंबे समय तक चमकने के लिए तैयार है. यशस्वी जयसवाल ने एक के बाद एक बेहतरीन स्ट्रोक खेलते हुए पहले ही ओवर में 26 रन बटोरे. आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज अर्द्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड केएल राहुल और कमिंस से छीनकर अपने नाम कर लिया. उन्होंने 47 गेंदों में नाबाद 98 रन की तेजतर्रार पारी खेली और 12 चौके व पांच शानदार छक्के जड़े।
#KolkataKnightRidersvsRajasthanRoyals,#KKR vs RR #IPL2023,#RajasthanRoyals,#KolkataKnightRiders, #YashasviJaiswal,






